वकालत से संसद तक, कौन हैं कसाब को सजा दिलाने वाले उज्जवल निकम, जिन्हें राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत

उज्जवल निकम देश के जाने-माने वकील हैं, जिन्होंने अजमल कसाब जैसे आतंकियों को सज़ा दिलाकर कानून के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है. अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajya Sabha nomination: देश के चर्चित और हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार की तरफ से कोर्ट में पैरवी करने वाले मशहूर वकील उज्जवल निकम को अब राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. राष्ट्रपति द्वारा हाल ही में चार लोगों को राज्यसभा भेजा गया, जिनमें उज्जवल निकम का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में है. उनकी पहचान एक तेज-तर्रार और निर्भीक सरकारी वकील के तौर पर रही है, जिन्होंने कई बड़े केसों में अहम भूमिका निभाई है.