कौन थे अली लारिजानी? जिनकी मौत से हिल गया ईरान, ट्रंप को दी थी खुली चेतावनी

इजरायल की एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी मारे गए. उनके बेटे और बॉडीगार्ड भी हमले में ढेर हुए. ईरान ने बदले की कसम खाई है. लारिजानी ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में से थे और हाल ही में उन्होंने ट्रंप को खुली चेतावनी दी थी.

ADVERTISEMENT

Ali Larijani
Ali Larijani
google news

इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष में ईरान को एक ऐसा झटका लगा है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख डॉ. अली लारिजानी इजरायल की एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं. पहले इजरायल ने यह दावा किया था और अब ईरान ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है. हमले में लारिजानी के साथ उनका बेटा और उनके बॉडीगार्ड भी मारे गए. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान में इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा.