कौन है अमेरिका से लौटा जैब जुबैर अंसारी, जिसने नाम और धर्म पूछकर मुंबई में दो गार्ड्स पर किया चाकू से हमला

मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में गार्ड्स पर चाकू से हमला किया गया है. आरोपी ने पहले नाम और धर्म पूछा फिर वार किया. इस हमले में एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है.

ADVERTISEMENT

जैब जुबेर अंसारी
जैब जुबेर अंसारी
google news

मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में सोमबार की सुबह यानी 27 अप्रैल को एक सिरफिरे युवक ने दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने सबसे पहले दोनों गार्ड से उनका नाम और धर्म पूछा और कहा कि क्या वे कलमा पढ़ सकते हैं. इसके बाद उसने उन पर हमला कर दिया. हमला इतना खतरनाक था कि पुलिस ने इसमें आतंकी साजिश के शक में जांच ATS यानी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को सौंप दी है.