Shesh Bharat: अपने राज्य में फीता काटने डीके ने चंद्रबाबू को क्यों बुलाया? कांग्रेस सीएम के जरिए राहुल-चंद्रबाबू के बीच कुछ चल रहा?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राजनीतिक दूरियां मिटाते हुए एनडीए सहयोगी आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को बेंगलुरु में 'द अर्थ सेंटर' के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया. यह कदम दक्षिण भारत के विकास, नेताओं के आपसी सम्मान और वैचारिक मतभेदों से परे राजनीतिक संवाद की एक नई मिसाल पेश करता है.
ADVERTISEMENT

डीके- चंद्रबाबू नायडू
राजनीति में किसी भी नए प्रोजेक्ट या बिल्डिंग का फीता काटने के लिए नेताओं में होड़ मची रहती है . हर कोई क्रेडिट लेने की रेस में सबसे आगे खड़ा होना चाहता है . लेकिन कर्नाटक की राजनीति के पावरहाउस सीएम डीके शिवकुमार ने एक ऐसा जस्चर दिखाया, जिसने पूरे देश की राजनीति को हैरान कर दिया . प्रोजेक्ट कर्नाटक सरकार का था, जमीन बेंगलुरु की थी, श्रेय और फीता काटने का पूरा अधिकार भी डीके शिवकुमार का ही था . लेकिन उन्होंने राजनीतिक दीवारों को गिराते हुए एक अलग ही मिसाल पेश की. खुद आगे बढ़कर एनडीए के पाले में बैठे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को मुख्य अतिथि के रूप में बुला लिया .
