सोनिया गांधी के PM नहीं बनने का किस्सा 20 साल बाद भी क्यों हो रहा वायरल, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी?

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर एक किस्सा फिर चर्चा में आ गया है. जब उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी मनमोहन सिंह को ऑफर किया और दूसरे टर्म में भी उन्हें पीएम बनाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सोनिया गांधी ने अब्दुल कलाम के कहने पर मनमोहन सिंह को ऑफर की थी PM की कुर्सी?

point

क्या राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के पीएम नहीं बनने की ठान ली थी जिद? क्या है कहानी?

Sonia Gandhi Viral Truth:इटली में जन्मीं सोनिया गांधी राजीव गांधी से शादी करके देश के सबसे ताकतवर परिवार की बहू तो बन गईं, लेकिन राजनीति को दिल से स्वीकार नहीं कर पाईं. कहा जाता है कि वो तो राजीव गांधी के भी राजनीति में आने के खिलाफ थीं. चाहने और होने में बहुत फर्क होता है. राजीव गांधी से शादी सोनिया गांधी की डेस्टिनी थी. राजनीति भी सोनिया गांधी की डेस्टिनी बनी. जैसे मां के जाने के बाद राजीव गांधी एक्सीडेंटली राजनीति में आए वैसे ही राजीव गांधी के जाने के बाद सोनिया गांधी को भी राजनीति में आना ही पड़ा. इस बात को 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं.