जज यशवंत वर्मा के घर ED पहुंचेगी? CJI ने सजा दी या प्रमोशन?
दिल्ली हाई कोर्ट के जज के आवास में आग बुझाने के दौरान करोड़ों की नकदी मिली, जिससे न्यायपालिका की पारदर्शिता पर सवाल उठे. जज का तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया, लेकिन जांच की घोषणा नहीं हुई. विपक्ष ने इम्पीचमेंट की मांग की है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली हाई कोर्ट के एक वरिष्ठ जज के आवास में आग लगने की घटना के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के दौरान एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसकी अनुमानित राशि लगभग पचास करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस घटना ने न्यायपालिका की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं.