US-Israeli Attack on Iran: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमला का भारत पर भी होगा असर? ये हैं कारण

US-Israeli Attack on Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से मध्य पूर्व में हालात गंभीर हो गए हैं, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

ईरान पर अमेरिका-इजरायल
ईरान पर अमेरिका-इजरायल
google news

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर बड़े सैन्य हमलों की खबरों ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हवाई हमलों के साथ-साथ समुद्री रास्तों से भी कार्रवाई की गई है और करीब 30 अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी भी सूरत में ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने दिया जाएगा. जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया है, जिससे हालात धीरे-धीरे बड़े युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.