आधी रात को बड़ा फैसला! देश में लागू हुआ महिला आरक्षण अधिनियम 2023, जानें क्या बदला जाएगा

Women Reservation Act 2023: केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल 2026 से महिला आरक्षण कानून (106वां संविधान संशोधन) लागू कर दिया है. कानून मंत्रालय के इस नोटिफिकेशन के बाद अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी.

ADVERTISEMENT

Women Reservation Bill
Women Reservation Bill
google news

Women Reservation Act 2023: केंद्र सरकार ने लोकसभा में चर्चा के बीच महिला आरक्षण कानून 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. कानून मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 के प्रावधान 16 अप्रैल 2026 से देशभर में प्रभावी माने जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि यह अधिसूचना उस समय जारी की गई जब संसद के भीतर इसी कानून और परिसीमन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस चल रही थी.