वर्कलोड ने ले ली 26 साल की CA की जान? अंतिम संस्कार में भी नहीं आए सहकर्मी, एना की मां का हैरान करने वाला लेटर

Anna Sebastian: सोशल मीडिया पर बुधवार को एक लेटर काफी वायरल हुआ. इस लेटर में 26 साल की सीएम एना की मां ने ईवाई कंपनी पर आरोप लगाया है कि वर्कलोड के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

26 साल की सीए एना सेबिस्टियन की वर्कलोड के कारण हुई मौत?

point

एना की मां ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

point

एना की मां का लिखा लेटर हो रहा वायरल

Anna Sebastian: सोशल मीडिया पर बुधवार को एक महिला का लेटर तेजी से वायरल हुआ. महिला का नाम अनीता है. अनीता ने ये लेटर Ernst & Young (EY) इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को लिखा था. लेटर में अनीता ने दावा किया कि उनकी बेटी एना सेबेस्टियन की मौत कंपनी में काम के वर्कलोड के कारण हुई. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी पहली नौकरी पाकर बेहद खुश थी. बता दें कि ये मामला महाराष्ट्र के पुणे का है. एना 26 साल की थी. उन्होंने इसी साल मार्च में कंपनी जॉइन की थी और चार महीने बाद जुलाई में उसकी मौत हो गई.