शौक बड़ी चीज है... इस भारतीय ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा DOG, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

World's Most Expensive Dog: अपनी तरह का यह पहला कुत्ता है, जो जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है. कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा वुल्फडॉग है. बेंगलुरु के डॉग ब्रीडर ने कैडाबॉम्ब ओकामी नामक इस दुर्लभ 'वुल्फडॉग' पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. 

ADVERTISEMENT

दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता भारतीय ब्रीडर ने खरीदा.
दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता भारतीय ब्रीडर ने खरीदा.
Google CTA

World's Expensive Dog: कुत्तों के शौकीनों के लिए यह खबर किसी सनसनी से कम नहीं है. बेंगलुरु के जाने-माने डॉग ब्रीडर एस. सतीश ने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है. इस कुत्ते की कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्लभ वुल्फडॉग है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह कुत्ता अपने शानदार लुक, ताकत और अनोखी नस्ल की वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.