पाकिस्तान की मदद से WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत! यहां समझिए पूरा गणित

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत की राह काफी मुश्किल हो गई है. लेकिन अभी भी कुछ ऐसे समीकरण बन रहे है जिसके चलते भारत WTC के फाइनल में पहुंच सकता है. नए समीकरण के हिसाब से भारतीय टीम को पाकिस्तान की जीत पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
India's Viat Kohli talks with his captain Rohit Sharma (R) during the second day of the second Test cricket match against New Zealand at the Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune on October 25, 2024.
google news

ICC World Test Championship Final Scenario: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में पहुंचना भारतीय टीम के लिए दिन पर दिन मुश्किल बनता जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में हार के बाद भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया है.