UP: छात्र आंदोलन उग्र हुआ तो झुकी योगी सरकार, PCS और RO-ARO परीक्षा को लेकर हुआ बड़ा फैसला

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में कराए जाने का निर्णय लिया गया है.RO-ARO (प्रारंभिक)परीक्षा-2023 के लिए आयोग की तरफ से समिति का गठन होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा स्थगित.

point

आयोग की समिति के निर्णय के आधार पर परीक्षा की नई तारीख की होगी घोषणा.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन उग्र होते ही प्रदेश की योगी सरकार ने मामले को संज्ञान में ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर UPPSC ने ये निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा है.