Video: बाथरूम का दरवाजा खोला तो सामने मुंह खोले बैठा था विकराल मगरमच्छ, डॉगी ने दिया मकान मालिक को इशारा

ADVERTISEMENT

आणंद के सोजित्रा में 7 फीट लंबा मगरमच्छ घर के बाथरूम में घुस गया. कुत्तों के भौंकने पर मकान मालिक की नींद खुली. वन विभाग ने रेस्क्यू कर तालाब में छोड़ा. सामने आई मगरमच्छ के घर में पहुंचने की पूरी कहानी.

Google CTA

फर्ज करिए कि अंधेरी रात में अचानक आप अपने घर का बाथरूम खोलते हैं और सामने मुंह बाए विशाल मगरमच्छ बैठा हो तो क्या होगा? ये कोई कल्पना नहीं है बल्कि गुजरात के आणंद जिले में ये हकीकत बन चुका है. यहां एक शख्स के बाथरूम में एक खंखार मगरमच्छ पहुंच गया. जब उसने आधी रात दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए. हाथ-पांव तेजी से कांपने लगे और गले से आवाज निकलनी बंद हो गई. यूं कहें तो शख्स की घिघ्घी बंध गई. खैर जैसे-तैसे उसने वन विभाग को सूचना दी. मौके पर टीम आई और एक घंटे की कड़े मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका.