01 मिनट 34 सेकंड में आरोपी पर बरसाए 43 डंडे...पुलिस वाले ने ऐसा क्यों किया? वजह हैरान कर देगी
ADVERTISEMENT
गुजरात के भावनगर एसटी बस स्टैंड पर फैसल उर्फ खटकी लखानी ने कथित लिव-इन पार्टनर काजल बारैया की करीब सात मिनट तक पिटाई की. गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची काजल की मौत हो गई. CCTV में वारदात कैद हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन कराया.
गुजरात के भावनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एसटी बस स्टैंड पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई. आरोप है कि फैसल उर्फ खटकी लखानी ने अपनी कथित लिव-इन पार्टनर काजल बारैया को करीब सात मिनट तक पीटा. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
