Congress ने इस बड़े मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा, क्या है सच्चाई?

ADVERTISEMENT

Congress

Google CTA

Congress सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ समय से जाति जनगणना का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. जिसका असर ये हुआ कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का ऐलान कर दिया. अब उसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. लेकिन इस अधिसूचना पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं Congress नेता पवन खेड़ा ने अधिसूचना के दो पेपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट किए हैं. पहली फोटो तेलंगाना के कांग्रेस सरकार की है. जिसे लेकर उन्होंने लिखा- तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने जाति जनगणना की घोषणा की, जिसमें 'जाति' शब्द का तीन बार उल्लेख किया गया है. दूसर पेपर केंद्र सरकार की अधिसूचना का है, जिसके बारे में उन्होंने लिखा- केंद्र की मोदी सरकार ने जनगणना (जाति जनगणना मानी जाने वाली) की घोषणा की, जिसमें 'जाति' शब्द का उल्लेख तक नहीं किया गया है.