गौरव गोगोई ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ खोला मोर्चा, निकाली लिस्ट

ADVERTISEMENT
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि- नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री को ऐसा कौन सा जादू का चिराग पकड़ा दिया, जो हिमंता बिस्वा सरमा बिजनेस टायकून बन गए।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि- नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री को ऐसा कौन सा जादू का चिराग पकड़ा दिया, जो हिमंता बिस्वा सरमा बिजनेस टायकून बन गए। हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में पूरा साम्राज्य खड़ा कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री के पास कई चाय बागान, न्यूज़ पोर्टल, मैकडॉनल्ड्स का बड़ा आउटलेट, इंटरनेशनल स्कूल और कई सारी जमीनें हैं। माजुली, कामरूप, गुवाहाटी, नौगांव, गोलाघाट समेत ट्रायबल इलाकों में कई सारी जमीनें खरीदी गईं हैं, जहां जमीन नहीं खरीदी जा सकती। ये सब हो रहा है, तो क्या नरेंद्र मोदी की एजेंसियां जांच कर रही हैं?