wayanad landslide Video: वायनाड में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, भूस्खलन का होश उड़ाने वाला वीडियो आया सामने
ADVERTISEMENT
केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर हुआ बड़ा भूस्खलन. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और कई के घायल होने की खबर है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
wayanad landslide news : केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां वायनाड-कल्लाडी टनल (सुरंग) निर्माण स्थल पर अचानक भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया. इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं कई घायल है. अभी मलबे में कई दबे हुए हैं. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
