गुजरात के मोरबी में आखिर क्यों हिल रहा है कुएं का पानी? भू-वैज्ञानिकों ने बताया चौंकाने वाला सच

ADVERTISEMENT

गुजरात के मोरबी स्थित वीरपरडा गांव में किसान के खेत वाले कुएं में अचानक पानी तेजी से हिलने लगा. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी. जांच के बाद भूवैज्ञानिकों ने बताया कि नया कुआं बारिश से रिचार्ज हो रहा था, जिससे अंदर फंसी हवा दबाव बनाकर पानी हिला रही है.

Google CTA

गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के वीरपरडा गांव में किसान प्राणजीवनभाई सादरिया के खेत में बने एक कुएं का पानी अचानक जोर-जोर से हिलने लगा. पानी में हो रही इस तेज हलचल की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.