NEET आंदोलन ने कैसे Gen-Z को सड़कों पर ला दिया? वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने बताए दो सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट
ADVERTISEMENT
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, छात्रों के आंदोलन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देशभर में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है. क्या यह आंदोलन सिर्फ परीक्षा सुधार तक सीमित रहेगा या आने वाले समय में राजनीति की तस्वीर भी बदल देगा? जानें वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की राय.
जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे ने देशभर में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह आंदोलन सिर्फ परीक्षा व्यवस्था तक सीमित रहेगा या फिर देश की राजनीति की दिशा भी बदल सकता है. इसी मुद्दे पर इंडिया टुडे ग्रुप के 'तक' चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने 'न्यूज़ तक' के साप्ताहिक कार्यक्रम 'साप्ताहिक सभा' में वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन एक्सप्रेस की कंट्रीब्यूटिंग एडिटर और लेखिका नीरजा चौधरी से विस्तार से बातचीत की.
