नेपाल में बाढ़ का तांडव: 22 लोगों की मौत, लापता करीब 384 लोगों में 105 भारतीय, CCTV में कैद हुआ प्रयंकारी दृश्य
ADVERTISEMENT
नेपाल में तिब्बत सीमा से आई भीषण बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग में भारी तबाही मचाई. 384 लोग लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय शामिल हैं. बाढ़ का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है.
नेपाल में तिब्बत की ओर से अचानक आए सैलाब ने भारी तबाही मचा दी है. तिब्बत की ओर से रसुवा स्थित त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, बाढ़ में 36 लोगों को चोटें आई हैं. बागमती प्रदेश पुलिस कार्यालय ने बुधवार शाम करीब 3:45 बजे ये जानकारी दी. इस सैलाब के चलते 384 लोग लापता हैं. इसमें 105 भारतीय पर्यटक हैं.
