VIDEO: रांची में गजब मामला! शराब की दुकान में घुसी बंदरिया, बोतल से पी शराब और वहीं हो गई टुन...

ADVERTISEMENT

रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया अचानक ब्लॉक चौक स्थित वाइन शॉप में घुस गई. बताया जा रहा है कि उसने दुकान में रखी शराब की बोतल से शराब पी और इसके बाद वहीं सो गई. इससे पहले बंदरिया के एक व्यक्ति को घायल करने की बात भी सामने आई.

Google CTA

रांची के ओरमांझी से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. बंदरिया के दुकान में पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि बंदरिया दुकान के अंदर पहुंचने के बाद काफी देर तक वहीं घूमती रही. इसके बाद वह दुकान में ही आराम से बैठ गई और कुछ देर बाद सोती हुई नजर आई. बंदरिया को इस तरह शराब की दुकान के अंदर देखकर लोग हैरान रह गए.