सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के अस्पताल से जारी किया वीडियो मैसेज, सरकार के सामने रखीं ये शर्तें, देखें Video
ADVERTISEMENT
25 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने नया वीडियो जारी कर अपनी सेहत की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनका 11 किलो वजन कम हो चुका है. साथ ही सरकार के सामने दो अहम शर्तें रखते हुए साफ कहा कि आश्वासन मिलने पर आज ही अनशन तोड़ देंगे, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा.
Sonam Wangchuk Video: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी सेहत, छात्रों पर हुई कार्रवाई और सरकार से अपनी मांगों को लेकर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि उनका वजन अब तक करीब 11 किलो कम हो चुका है, लेकिन वह अभी भी अनशन जारी रखे हुए हैं.
