अभी हमारी 2 मांगें अधूरी है...जब तक पूरी नहीं होगी, हटेंगे नहीं! अभिजीत की कौनसी डिमांड रह गई बाकी?
ADVERTISEMENT
छात्रों के भारी विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी मांगों का अपडेट जारी किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है. हालांकि, सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करने की मांगें अभी पेंडिंग हैं.
छात्रों के मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर स्थिति साफ कर दी है. सीजेपी प्रमुख की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, संगठन की सबसे बड़ी मांग मान ली गई है. इसके तहत धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, छात्रों की सुरक्षा और आर्थिक मदद से जुड़े दो अन्य अहम मुद्दों पर अब भी फैसला होना बाकी है.
