VIDEO: ट्रिप से लौट रहे थे वापस, मुंबई-गोवा हाईवे पर खत्म हो गई 4 जिंदगी, क्रेटा के उड़े परखच्चे
ADVERTISEMENT
मुंबई-गोवा हाईवे पर लांजा शांतिनगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गोवा से मुंबई जा रही एक क्रेटा कार सड़क पर खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई.
Mumbai-Goa Highway Accident: मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रत्नागिरी जिले के लांजा रेस्ट हाउस के पास शांतिनगर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहाँ हाईवे पर खड़े एक डंपर में तेज रफ्तार क्रेटा कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.
