'हमारे पास खाना नहीं...हालत खराब' विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान संचालन बंद होने पर रोने लगीं हाउसकीपिंग वर्कर्स, Video वायरल

ADVERTISEMENT

विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान संचालन बंद होने के बाद हाउसकीपिंग वर्कर्स नौकरी और वेतन को लेकर चिंतित हैं. महिला कर्मचारियों का रोते हुए वीडियो वायरल है.

Google CTA

सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट पर काम करने वाली हाउसकीपिंग वर्कर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला वर्कर्स रोती हुई नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि उड़ानों का संचालन दूसरे एयरपोर्ट से शुरू होने के बावजूद उन्हें नौकरी और वेतन को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया गया है. सभी वर्कर्स में नौकरी और वेतन को लेकर भारी चिंता है. उनका कहना है कि उम्र के कारण अब उन्हें नौकरी मिलना भी मुश्किल हो रहा है.