पायलट ने उठाई बीजेपी के घोटालों की जांच की मांग, वसुंधरा राजे ने भी इस अंदाज में दिया जवाब!

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कहा. डूंगरपुर ज़िले के म्याला गांव में बीजेपी विधायक गोपी चंद मीणा ने भागवत कथा की. जिसमें उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. खास बात यह रही कि जब रविवार को सचिन पायलट ने अनशन किया […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कहा. डूंगरपुर ज़िले के म्याला गांव में बीजेपी विधायक गोपी चंद मीणा ने भागवत कथा की. जिसमें उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. खास बात यह रही कि जब रविवार को सचिन पायलट ने अनशन किया तो वह मुद्दा वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों की जांच को लेकर ही था. जिसमें उन्होंने गहलोत-वसुंधरा के गठजोड़ का इशारा कर आरोप भी लगाया.

जिसके बाद अब वसुंधरा राजे ने भी अब इशारों ही इशारों में जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है. हमारी नाव के रक्षक, सुदर्शन चक्रधारी हैं.’ आगे बोलते हुए कहा कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय. उन्होंने कहा कि भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो. कई अपने पराए हो सकते हैं.

ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो, फिर तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. सब मिलकर भी तुम्हें परास्त नहीं कर सकते, चाहे वो कितना ही दुष्प्रचार कर ले. कितना ही षड्यन्त्र रच ले, उनकी हर साजिश नाकाम होगी. ’बाल ना बांका होगा जिसका रक्षक कृपा निधान.’ पूर्व सीएम ने इस दौरान एक किस्सा भी सुनाया. इसी दौरान उत्तम स्वामी महाराज और अच्युतानंदन महाराज ने पूर्व सीएम को आशीर्वाद दिया और कहा वह सत्य के मार्ग पर चल रही हैं, इसलिए जीत सत्य की ही होगी. कार्यक्रम के दौरान मंत्री पुष्पेंद्र सिंह बाली, सांसद कनकमल कटारा, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक धर्मनारायण जोशी, विधायक अमृतलाल मीणा समेत कई लोग मौजूद रहें.

यह भी पढ़ेंः पायलट ने गहलोत की क्लिप दिखाकर अपनी ही सरकार को जमकर घेरा, लगाए ये आरोप