‘5 सवाल’: अब विपक्ष ने की VVPAT की सारी पर्ची गिनने की मांग, EVM विवाद को शुरू से समझिए

VVPAT एक प्रिंटिंग मशीन है जो EVM से कनेक्ट होती है. जब EVM में वोट डाला जाता है, तो VVPAT मशीन से एक पर्ची प्रिंट होती है जिसमें उम्मीदवार का नाम और सिंबल प्रिंटेड होता है.

ADVERTISEMENT

EVM VVPAT Controversy
EVM VVPAT Controversy
Google CTA

5 Question on EVM- VVPAT: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) गठबंधन ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले महीने गठबंधन की 28 पार्टियों ने प्रस्ताव पारित किया कि VVPAT की सभी पर्चियों को अलग से गिना जाए. ये मतपत्रों की गिनती के पुराने तरीक़े जैसा होगा. चुनाव आयोग अभी हर विधानसभा क्षेत्र की किसी भी पांच बूथ की पर्चियों को गिनता है. News Tak के खास शो ‘5 सवाल’ में मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर से EVM, VVPAT के इतिहास, काम के तरीके, इससे जुड़े विवाद को समझने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से बताते हैं.