Rajasthan: बीजेपी के बाद हनुमान बेनीवाल भरेंगे हूंकार, 28 सितंबर से राजस्थान में निकालेंगे ‘सत्ता परिवर्तन’ यात्रा

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की परिवर्तन (BJP Parivartan Sankalp Yatra) संकल्प यात्रा खत्म हो चुकी है, इसके लिए आज जयपुर में समापन कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे, दूसरी तरफ कांग्रेस भी एक यात्रा निकालने जा रही है. यह यात्रा 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में निकाली जाएगी. इसके […]

ADVERTISEMENT

बीजेपी की बाद अब हनुमान बेनीवाल भरेंगे हूंकार, 28 सितंबर से निकालेंगे 'सत्ता संकल्प-व्यवस्था
बीजेपी की बाद अब हनुमान बेनीवाल भरेंगे हूंकार, 28 सितंबर से निकालेंगे 'सत्ता संकल्प-व्यवस्था
Google CTA

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की परिवर्तन (BJP Parivartan Sankalp Yatra) संकल्प यात्रा खत्म हो चुकी है, इसके लिए आज जयपुर में समापन कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे, दूसरी तरफ कांग्रेस भी एक यात्रा निकालने जा रही है. यह यात्रा 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में निकाली जाएगी. इसके अलावा आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भी प्रदेशभर में ‘सत्ता संकल्प व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ (Satta Sankalp Vyavastha Parivartan Yatra) निकालने का ऐलान कर दिया है.

रविवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal Parivartan Yatra) ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर वह प्रदेशभर में यात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा की प्रदेश में तंग जनता को वह अपनी यात्रा के जरिए जगाने का काम करेंगे.

बुधवार से बेनीवाल भरेंगे हूंकार

जयपुर में बेनीवाल ने कहा कि पार्टी बुधवार से सालासर बालाजी से ‘सत्ता संकल्प व्यवस्था परिवर्तन’ यात्रा की शुरुआत करेगी. इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और ये जो हालात भ्रष्टाचार के बने इससे राजस्थान को जगाने के लिये राजस्थान के प्रति नौजवान, किसान, सर्वसमाज को जगाने के लिये राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक नई यात्रा की शुरूआत कर रही है.

‘सत्ता संकल्प-व्यवस्था परिवर्तन’ यात्रा निकालेंगे

यात्रा के बारे में बातचीत करते हुए बेनीवाल ने बताया कि यात्रा की शुरूआत 28 सितंबर से शुरू होगी. जिसकी शुरूआत सालासर बालाजी के दर्शन करके एक बड़ी जनसभा के साथ होगी. उन्होंने कहा यात्रा नाम ‘सत्ता संकल्प-व्यवस्था परिवर्तन’ होगा. बेनीवाल ने कहा कि हमने और हमारे 3 विधायकों ने अभी तक विधानसभा में अपना हर मुद्दे पर मजबूती से पक्ष रखा. आदिवासी समाज सहित अन्य समाज के हक की लड़ाई हमने लड़ी. इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि हम प्रदेश में सत्ता का संकल्प लेंगे. व्यवस्था को बदलना है.

एक महीने में 20 लाख सदस्य जोड़े

राजस्थान में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर बेनीवाल ने कहा कि हमें चिंता है कि राजस्थान कैसे बचेगा. अगर नौजवान नहीं बचा तो राजस्थान के साथ देश नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि हमने अपने अभियान ‘संस्था से सत्ता की ओर’ के तहत एक महीने में 20 लाख से ज्यादा नये सदस्य बनाए.

हनुमान बेनीवाल को अशोक गहलोत ने पनपाया है, RLP दूसरी पार्टी का दुमछल्ला- ज्योति मिर्धा