मानहानि मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए गहलोत, अब शेखावत को भी कोर्ट में होना होगा हाजिर

Gehlot appeared before VC in defamation case: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) के खिलाफ मानहानि केस (defamation case) में सुनवाई हुई. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर मामले में आज तीसरी सुनवाई हुई. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सर्किट हाउस से वीडियो […]

ADVERTISEMENT

Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Google CTA

Gehlot appeared before VC in defamation case: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) के खिलाफ मानहानि केस (defamation case) में सुनवाई हुई. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर मामले में आज तीसरी सुनवाई हुई. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सर्किट हाउस से वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई में शामिल हुए. इस सुनवाई में दोनों पक्षों ने कोर्ट के समक्ष पक्ष रखें. कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी पेश होने के निर्देश दिए हैं.

शेखावत भी आगामी पेशी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जरिए पेश हो सकते हैं. अब मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी. इस प्रकरण में गहलोत की पेशी में छूट को लेकर न्यायालय में भी दस सितंबर को सुनवाई होनी है.

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत ने संजीवनी घोटाले में सीएम अशोक गहलोत की ओर से उनके परिवार को आरोपी बताए जाने के बयान को लेकर मानहानि का दावा किया था. जिस पर 6 जुलाई को गहलोत के खिलाफ समन जारी हुआ था. जिसके विरुद्ध कोर्ट में अपील की थी. जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वीसी से पेश होने की छूट मिली थी. मामले की तीन सुनवाई हो चुकी है.

चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारी की लंबी लिस्ट! जयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर ही आ गए इतने दावेदार