मध्य प्रदेश में ‘बहनें’ ही तय करेंगी शिवराज या कमलनाथ, किसके सिर सजेगा ताज?

मध्यप्रदेश के कुल 5.52 कुल वोटरों में से 2.67 करोड़ महिला वोटर हैं जो कि कुल वोटर्स का 48 फीसद हैं. मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 18 सीटों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है.

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश में महिलाएं हैं किंगमेकर की भूमिका में
मध्यप्रदेश में महिलाएं हैं किंगमेकर की भूमिका में
google news

विधानसभा चुनाव 2023ः मध्यप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना तय है. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां महिला वोटरों को लुभाने के लिए मशक्कत कर रही हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने महिलाओं से कनेक्ट बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को लागू कर दिया है.तो दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस भी सत्ता में आने पर महिला केंद्रित योजनाओं की घोषणा कर चुकी है. महिला वोटर को लुभाने के पीछे की क्या है वजह, क्या महिलाएं पहुंचाएंगी सत्ता की सीढ़ी तक?