राजस्थान के नए सीएम की पहली सुबह कैसी रही, तस्वीरों में देखिए

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma: नए सीएम भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajanlal Sharma) के नाम की घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई. इस चुनाव में कांग्रेस के गढ़ फतेहपुर शेखावाटी मे बीजेपी जीत दर्ज नही करवा सकी. लेकिन सीएम के नाम के ऐलान के बाद यहां हवा कुछ बदली-बदली नजर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma: नए सीएम भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajanlal Sharma) के नाम की घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई. इस चुनाव में कांग्रेस के गढ़ फतेहपुर शेखावाटी मे बीजेपी जीत दर्ज नही करवा सकी. लेकिन सीएम के नाम के ऐलान के बाद यहां हवा कुछ बदली-बदली नजर आ रही है. घोषणा के बाद सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. सीएम बनने के बाद पहली सुबह की उनकी तस्वीरें भी सामने आ गई है.

इन सबके बीच सीएम बनने के बाद भजनलाल शर्मा के आवास पर सुबह होते ही कार्यकर्ता और प्रशंसक मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की.

इधर, भरतपुर के रहने वाले राजस्थान के नए मुख्यमंत्री 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप का कहना है कि हम तो किसान हैं, गांव में 35 बीघा जमीन है. वह अपने इकलौते पुत्र को अध्यापक बनाना चाहते थे. इसलिए उन्हें बीएड भी करवाई.

बता दें कि राजस्थान में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने चौंका दिया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पूरी तरह से दरकिनार कर एमपी-छत्तीसगढ़ वाला फॉर्मूले ही राजस्थान में भी अपनाया गया और एक सरप्राइज फेस सीएम के तौर पर दे दिया गया.

यह भी पढ़ेंः इतने दावेदारों के बीच भजनलाल को सीएम बनाने की पटकथा कैसे लिखी गई? जानिए इसकी पूरी स्क्रिप्ट