बीजेपी की 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर! पार्टी मुख्यालय में देर रात तक जारी रहा मंथन

BJP meeting for assembly election candidate’s list: दिल्ली स्थित बीजेपी (bjp) मुख्यालय में चल रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक समाप्त हो गई है. देर रात चली बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में 65 सीटों को लेकर चर्चा हुई. ऐसे में पहली लिस्ट जल्द ही आ सकती है. चुनावी रणनीति को लेकर हुए […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BJP meeting for assembly election candidate’s list: दिल्ली स्थित बीजेपी (bjp) मुख्यालय में चल रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक समाप्त हो गई है. देर रात चली बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में 65 सीटों को लेकर चर्चा हुई. ऐसे में पहली लिस्ट जल्द ही आ सकती है. चुनावी रणनीति को लेकर हुए इस मंथन में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.

दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर बैठक हुई थी. जिसमें चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर लिस्ट पर चर्चा हुई थी. इश लिस्ट के नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया. सूत्रों के मुताबिक इसके बाद सीईसी ने पहली लिस्ट पर अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

नड्डा के घर भी हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा के आवास पर मुलाकात हुई. जिसमें केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह-प्रभारी कुलदीप बिश्नोई, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल थे. चुनावी रण बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद थे.

Rajasthan election: बीजेपी के दिग्गजों का दिल्ली में जमावड़ा, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मंथन