Breaking: बीजेपी लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश की 20 से ज्यादा सीटों पर कर सकती है अपने प्रत्याशियों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली पार्टी मुख्यालय में कुछ देर बाद यानि शाम को छह बजे महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है. संभावना है कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर सकती है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली पार्टी मुख्यालय में कुछ देर बाद यानि शाम को छह बजे महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है. संभावना है कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर सकती है. इस सूची में 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इसमें मध्य प्रदेश की 20 से ज्यादा सीटें शामिल हैं. बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मोहन यादव ने 23 सीटों का संभावित पैनल रखा था. पहली सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा के नाम शामिल है.
शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम की सीट तय?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बनते ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भविष्य को लेकर चर्चांए जारी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस पहली लिस्ट में शिवराज चौहान जैसे तमाम दिग्गज नेताओं के नामों का ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो सिंधिया गुना या ग्वालियर तो शिवराज सिंह चौहान भोपाल या विदिशा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इसके साथ ही पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें ग्वालियर सीट से प्रत्याशी बना सकती है.
ये भी पढ़ें: Breaking: बीजेपी ने विदिशा से फाइनल किया शिवराज का टिकट! जानें, सिंधिया कहां से लड़ेंगे चुनाव?
कई सीटों पर कट सकता है मौजूदा सांसदों का टिकट
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तर्ज पर बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. मतलब कई मौजूदा सासंदों का टिकट कटना तय माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के अंदरूनी सर्वे में कई सांसदों की स्थिति कमजोर बताई गई है. इसके अलावा सांसदों का अपने क्षेत्र में एक्टिव न होना सबसे बड़ा कारण माना गया है. सूत्रों की माने तो पार्टी दर्जन भर से अधिक सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काट सकती है.
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट तैयार, शिवराज और सिंधिया को लेकर आ गई बड़ी खबर!
