बीजेपी की परिवर्तन यात्रा झालावाड़ पहुंची, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बनाई दूरी!

Distance from Vasundhara Raje’s Parivartan Yatra: बीजेपी की परिर्वतन यात्रा झालावाड़ पहुंची तो चर्चाओं के केंद्र में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रही. यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करने वाली पूर्व सीएम अपने ही गृहजिले में नदारद रहीं. जिसके बाद एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. वहीं, इसे […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Distance from Vasundhara Raje’s Parivartan Yatra: बीजेपी की परिर्वतन यात्रा झालावाड़ पहुंची तो चर्चाओं के केंद्र में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रही. यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करने वाली पूर्व सीएम अपने ही गृहजिले में नदारद रहीं. जिसके बाद एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. वहीं, इसे लेकर कई तरह के कयास भी लग रहे हैं.

राजस्थान तक ने यात्रा से दूरी को लेकर बीजेपी के कई नेताओं से सवाल किया. जिसके बाद बीजेपी के पदाधिकारी से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी राजे की गैर-मौजूदूगी की बात को स्वीकारा और सवालों के जवाब भी दिए.

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन, विधायक गोविंद रानीपूरिया समेत अन्य पदाधिकारियों से बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर सवाल किया. यात्रा के जिले के पूरे कार्यक्रम के बारे में पूछा.

बीजेपी कार्यकर्ता बोले- काम बोलता है

साथ ही राजे के नही आने का कारण पूछा ओर उनके नही आने पर कितना प्रभाव पड़ेगा. जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का यात्रा में मोजूद नहीं रहने का कारण पूछा गया तो सबने कहा कि किसी वजह के चलते नहीं आई होगी. उनका काम बोलता है निश्चित रूप से उनका जिले मे प्रभाव हैं. जवाब भले ही जो भी रहा हो, लेकिन पूरे जिले में इस बात को लेकर अटकलें तेज है.

यह भी पढ़ेंः टोंक से ही दोबारा चुनाव लड़ेंगे पायलट! जानिए क्या है इस जिले का सियासी मूड