राजस्थान बीजेपी की 83 कैंडिडेट्स की दूसरी सूची से क्या खुश हो गईं वसुंधरा?

दूसरी लिस्ट में 20 वसुंधरा समर्थकों के भी नाम शामिल हैं. लगता है कि बीजेपी समझ गई है कि राजस्थान में वसुंधरा के बिना पार पाना संभव नहीं है.

ADVERTISEMENT

अपने समर्थकों को टिकट मिलने से खुश वसुंधरा
अपने समर्थकों को टिकट मिलने से खुश वसुंधरा
google news

विधानसभा चुनाव 2023ः राजस्थान में बीजपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए बीजेपी कुल 124 नामों की घोषणा कर चुकी है. दूसरी सूची में कुल 83 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. पहली सूची में 41 नाम शामिल थे. अब 76 उम्मीदवारों के नाम आने बाकी हैं. राजस्थान में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर सांसदों के नाम का ऐलान तो किया, लेकिन लगता है यहां दाल नहीं गली.विरोध के स्वर ऐसे फूटे कि दूसरी सूची में एक भी सांसद का नाम शामिल नहीं किया गया.