राहुल गांधी को ‘रावण’ बता फंस गई BJP! कांग्रेस नेता ने जेपी नड्डा के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी

Demand to register FIR against JP Nadda: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) की सियासत के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) को ‘रावण’ बताने पर बीजेपी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. कांग्रेस नेता और वकील जसवंत गुर्जर ने जयपुर की एक स्थानीय कोर्ट में अर्जी देकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर एफआईआर […]

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी को 'रावण' बता फंस गई BJP! कांग्रेस नेता ने जेपी नड्डा के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
राहुल गांधी को 'रावण' बता फंस गई BJP! कांग्रेस नेता ने जेपी नड्डा के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
Google CTA

Demand to register FIR against JP Nadda: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) की सियासत के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) को ‘रावण’ बताने पर बीजेपी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. कांग्रेस नेता और वकील जसवंत गुर्जर ने जयपुर की एक स्थानीय कोर्ट में अर्जी देकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

जयपुर की स्थानीय अदालत में दी गई अर्जी में कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर ने कहा है कि राहुल गांधी को ‘आधुनिक रावण’ बताने वाले बीजेपी के पोस्टर से उनकी खुद की छवि और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की छवि पर असर पड़ा है. उन्होंने पोस्टर के जरिए राहुल गांधी का अपमान करने का भी आरोप लगाया है.

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर भी FIR की मांग

कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर ने इस मामले में बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को भी आरोपी बताया है. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ धारा 499, 500 और 504 के तहत केस दर्ज करने की मांग की हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोर्ट ने अपना कोई फैसला नहीं सुनाया है.

बीजेपी ने रावण से की थी राहुल गांधी की तुलना

एफआईआर की ये मांग बीजेपी द्वारा शेयर की गई राहुल गांधी की एक तस्वीर को लेकर की गई है. इसे बीजेपी के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था. इसमें राहुल गांधी को सात सिर वाला व्यक्ति दिखाया गया है और उनकी तुलना रावण से की गई है. कांग्रेस नेता जसवंत ने इसे राहुल गांधी का अपमान बताया है.

 

यह भी पढ़ें: BJP का पोस्टर हुआ वायरल, जिस किसान की फोटो उसने कहा- ‘मेरी जमीन नहीं हुई नीलाम’