तेलंगाना में बीजेपी का बड़ा दांव, सुपर स्टार पवन कल्याण से मिलाया हाथ
दिल्ली में पवन कल्याण की अमित शाह से मुलाकात हुई है. अलायंस के लिए अमित शाह ने तेलंगाना बीजेपी नेताओं को सिग्नल दे दिया है. तेलंगाना की 119 में से 32 सीटों पर पवन कल्याण ने किया है दावा.
ADVERTISEMENT

Amit Shah with Pawan kalyan
Telangana Election 2023: आंध्र प्रदेश में टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू करप्शन के आरोप में गिरफ्तार हुए तो तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण विरोध करने सड़क पर लेट गए. पवन कल्याण की जनसेना पार्टी टीडीपी के साथ अलायंस में हैं. पवन कल्याण तेलुगू फिल्मों के स्टार हैं. उनकी फैन फॉलोइंग आंध्र प्रदेश में भी है और तेलंगाना में भी. बीजेपी ने अब पवन कल्याण पर दांव लगाया है. तेलंगाना में केसीआर और कांग्रेस की लड़ाई में फंसी बीजेपी को ऐसा चेहरा चाहिए जो मास्टर स्ट्रोक बन सके. पवन कल्याण की इसी खूबी को देखते हुए बीजेपी जन सेना के साथ अलायंस कर रही है.