BJP का पोस्टर हुआ वायरल, जिस किसान की फोटो उसने कहा- ‘मेरी जमीन नहीं हुई नीलाम’

Rajasthan BJP Poster Controversy: राजस्थान बीजेपी (rajasthan bjp) के एक पोस्टर पर विवाद हो गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, 2023 विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2023) से पहले बीजेपी ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया है. इस अभियान के पोस्टर में बीजेपी ने एक किसान का फोटो लगाकर यह […]

ADVERTISEMENT

BJP का पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जिस किसान की फोटो उसने कहा- 'मेरी जमीन नहीं हुई नीलाम'
BJP का पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जिस किसान की फोटो उसने कहा- 'मेरी जमीन नहीं हुई नीलाम'
Google CTA

Rajasthan BJP Poster Controversy: राजस्थान बीजेपी (rajasthan bjp) के एक पोस्टर पर विवाद हो गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, 2023 विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2023) से पहले बीजेपी ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया है. इस अभियान के पोस्टर में बीजेपी ने एक किसान का फोटो लगाकर यह नारा दिया कि 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हो गई हैं. लेकिन पोस्टर में जिस किसान की फोटो लगी है वह अब बीजेपी पर भड़क गया है.

पोस्टर में जिस किसान की फोटो लगी है वह जैसलमेर के रामदेवरा गांव में रहने वाले 70 वर्षीय माधुराम जयपाल हैं. माधुराम का कहना है कि बिना इजाजत उसका फोटो का इस्तेमाल किया गया है. उस पर न तो कोई कर्जा है और न ही उसकी जमीन नीलाम हुई है. वह 200 बीघा जमीन का मालिक है. अब किसान माधुराम ने बीजेपी पर मानहानि का केस करने की भी बात कही है.

किसान को पोस्टर के बारे में ऐसे पता चला

किसान माधुराम ने बताया कि उनके गांव से एक युवक कुछ दिन पहले जयपुर गया था. उसने शहर में कई जगहों पर यह पोस्टर देखा, जिसमें उनकी फोटो थी. युवक ने फोटो गांव के एक वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दी. इस ग्रुप में किसान का बेटा भी जुड़ा था. इसके बाद कई दूसरे ग्रुप में भी यह फोटो शेयर हुई. लोगों ने पोकरण और फलोदी में लगे बैनर की फोटो शेयर की. इस तरह इस मामले का पता चला.

किसान बोला- बीजेपी ने बिना पूछे मेरी फोटो लगा दी

बीजेपी के पोस्टर में अपनी फोटो यूज होने पर माधुराम ने कहा, “बेटे ने बताया तो मेरे कुछ समझ में ही नहीं आया. क्योंकि बैनर में जमीन नीलामी की बात थी, लेकिन मेरी तो कोई जमीन ही नीलाम नहीं हुई. मेरी फोटो बिना वजह लगा दी. मुझसे पूछा भी नहीं. मेरे कोई कर्जा नहीं है. इस फोटो को हटाओ.” उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरी जमीन नीलाम होती या मेरे ऊपर कर्जा होता तो सरकार कर्जा माफी करती या जमीन दबाएगी. मैं भाजपा वालों को नहीं जानता. मैंने कोई लोन नहीं लिया. मैंने केसीसी ले रखी है. कोई मुझसे कुछ मांग रहा है तो फोटो छापो. कोई तो सबूत होंगे जो साबित करें कि मेरी जमीन नीलाम हुई है.

पोस्टर से हमारी बदनामी हो रही है: किसान का बेटा

किसान माधूराम अपने सबसे छोटे बेटे जुगताराम के साथ रहते हैं. जुगताराम ने कहा कि जब से यह बात सामने आई है मेरे पिताजी टेंशन में रहते हैं. मुझे बार-बार पूछते हैं कि उस फोटो का क्या हुआ? हटी कि नहीं? मैं भाजपा वालों से निवेदन करता हूं कि मेरे पिताजी की फोटो हटा दें. इससे हमारी बदनामी हो रही है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ सरदारपुरा से वसुंधरा राजे के चुनाव लड़ने की अटकलें! CM ने खुद दिया जवाब