बसपा ने जारी की तीसरी सूची, इस बार 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको मिला टिकट
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब बसपा ने भी अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. तीसरी सूची में बसपा ने कुल 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. सोमवार को दोपहर में पहले भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया और उसके कुछ ही देर […]
ADVERTISEMENT

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब बसपा ने भी अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. तीसरी सूची में बसपा ने कुल 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. सोमवार को दोपहर में पहले भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया और उसके कुछ ही देर बाद बीजेपी ने अपनी 57 प्रत्याशियों वाली चौथी सूची जारी कर दी. देर रात बसपा ने भी अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें उन्होंने 26 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है.
इस सूची में सबसे खास नाम है राम बाई का. जिन्हें पथरिया सीट पर बसपा ने एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. बसपा के पास मध्यप्रदेश में वर्तमान में 2 सीट हैं, जिनमें से पथरिया भी एक सीट है, जिस पर बसपा की राम बाई वर्तमान में विधायक हैं. राम बाई को काफी दंबग महिला विधायक माना जाता है और कई विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है.

बसपा की सूची में पथरिया सीट से रामबाई सिंह, जौरा सीट से सोनेराम कुशवाहा, सबलगढ़ से सोनेराम धाकड़, अंबाह से डॉ. रामवरन सिंह, विजयपुर सीट से महेश कुशवाहा, भांडेर से राजू चौधरी, खरगापुर से ह्देश कुशवाहा, राजनगर सीट से घासीराम पटेल, छतरपुर सीट से डीलमणि सिंह उर्फ बब्बू राजा, बिजावर सीट से महेंद्र गुप्ता, चित्रकूट से सुभाष शर्मा उर्फ डॉली, मनगवा सीट से रामायण साकेत को टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें– Breaking: बसपा ने जारी की दूसरी सूची, इन 9 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, अब होगा कड़ा मुकाबला
सूची में इन प्रत्याशियों को भी मिला है टिकट
सिहावल से रानी वर्मा, जैतपुर से विजय कुमार विरसा, सिहोरा से सुभाष मरकाम, दारा सिवनी से अजाब लाल शास्त्री, कटंगी से पंचेश्वर गुरुजी, शिवपुरी सीट से अहिरवन सिंह गुर्जर, गोविंदपुरा से उमादेवी वर्मा, गाडरवारा से सविता अहिरवार, छिंदवाड़ा से विक्रम हिरपाची, मुलताई से ईन्दल राव खातरकर, खंडवा से संदीप अटूट, आष्टा से बद्री लाल कटारिया, सुवासरा से बलवंत सिंह गुर्जर, नेपानगर से दिलीप कास्डेकर को टिकट दिया गया है.
ये भी पढ़ें- BJP की चौथी लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर इस महिला नेत्री ने छोड़ दी पार्टी, जानें कौन हैं ये
