चुनावी साल में चंद्रशेखर आजाद की भी एंट्री, संकल्प यात्रा के दौरान जारी करेंगे उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Chandrashakehar Azad will release candidate list: राजस्थान (rajasthan) के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (bjp) ने परिवर्तन यात्रा का आगाज किया तो कांग्रेस (congress) ने भी ERCP को लेकर यात्रा का ऐलान कर दिया. भले ही मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा हो. लेकिन आरएलपी, बीएसपी और आप समेत तमाम पार्टियां […]

ADVERTISEMENT

हमले के बाद एंबुलेंस से पहली बार राजस्थान पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सभा में किया ये बड़ा ऐलान!
हमले के बाद एंबुलेंस से पहली बार राजस्थान पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सभा में किया ये बड़ा ऐलान!
Google CTA

Chandrashakehar Azad will release candidate list: राजस्थान (rajasthan) के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (bjp) ने परिवर्तन यात्रा का आगाज किया तो कांग्रेस (congress) ने भी ERCP को लेकर यात्रा का ऐलान कर दिया. भले ही मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा हो. लेकिन आरएलपी, बीएसपी और आप समेत तमाम पार्टियां भी दमखम दिखाने में पीछे नहीं है. वहीं, अब कई अन्य पार्टियां भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है. बीएसपी ने तो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है. जबकि चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी इस बार राज्य में ताकत दिखाएगी.

पार्टी राजस्थान में ‘संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प यात्रा’ निकालने जा रही है. जिसका आगाज 28 सितंबर को नीमराणा में होगा. जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण यात्रा का आगाज करेंगे. इसके बाद पहले चरण में यह यात्रा 10 दिनों की होगी.

जिसमें खुद चंद्रशेखर आजाद अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को संकल्प दिलाएंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामलखन मीणा और प्रदेश प्रभारी सत्यपाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 25 जिलों में यह यात्रा निकाली जाएगी. उससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी करेंगी. इस यात्रा के जरिए संविधान के साथ-साथ राजस्थान में दलितों पर अत्याचार को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दोनों का मिलाजुला खेल चल रहा है. पार्टी ने बताया कि अब इसे लेकर लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा. यही नहीं, आजाद समाज पार्टी यात्रा से पहले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर देगी.

राजेंद्र राठौड़ ने अहंकारी रावण से की डोटासरा की तुलना, बोले- पेपरलीक की राजधानी बन गया लक्ष्मणगढ़