सीएम बघेल बोले- सिर्फ कहो नहीं, सुनो भी; भाजपा बोली-  सिर्फ सुनो, कुछ कहो नहीं; जानें क्या है माजरा?

Bhupesh Baghel vs BJP-  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा (Chhattisgarh BJP) के बीच सियासी…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bhupesh Baghel vs BJP-  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा (Chhattisgarh BJP) के बीच सियासी जंग तेज होती जा रही है. सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इन तल्खियों की बानगी देखी जा सकती है. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के एक ट्वीट को लेकर भाजपा ने उन पर तंज कसा है. सीएम बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया कि सिर्फ कहो नहीं, सुनो भी. इस पर भाजपा ने उन्हें कहा कि सिर्फ़ सुनो, कुछ कहो नहीं.

बघेल ने ट्वीट किया, “सिर्फ कहो नहीं, सुनो भी.. यही नवा छत्तीसगढ़ में “भरोसे की सरकार” का सूत्र भी है. आज भिलाई में दुर्ग संभाग के युवाओं के साथ आयोजित भेंट-मुलाकात में युवा छत्तीसगढ़ के सुझाव, मांग, शिकायतें सुनकर उन पर काम करने का भरोसा दिया. आप सबका यही भरोसा हमारे सपनों का छत्तीसगढ़ गढ़ रहा है.”

सीएम बघेल के इस ट्वीट पर भाजपा ने निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान बघेल एक व्यक्ति से कह रहे हैं कि तुमको मौका मिला है तब तुम मुझ पर आरोप लगाओगे? इस पर वह व्यक्ति उन्हें कहता है कि हां वह उन पर आरोप लगा सकते हैं. इस पूरे वीडियो में बघेल उस युवक पर भड़कते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के जरिए लोगों से सीधा संवाद करते हैं. इस दौरान वे लोगों की परेशानियों को सुनते हैं और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हैं. हालांकि भाजपा इस पूरे अभियान को दिखावा बताती रही है.