Chhattisgarh Politics: पैसा और दबाव… दीपक बैज के आरोप पर मच गया बवाल, क्या बोली BJP?

Chhattisgarh Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज (Deepak Baij) का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बैज के बयान पर सियासत भी तेज हो गई है.

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज है. इस बीच छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

क्या बोले बैज?

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि  बीजेपी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के पास लगातार फोन आ रहा हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “बीजेपी प्रभारी ओम माथुर के ऑफिस से फोन आ रहा है. बीजेपी सरकार के मंत्रियों के ऑफिस से फोन आ रहा है. कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने पर पद-पैसा देने की बातें कही जा रही है.”

बीजेपी ने किया पलटवार

बैज के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि दीपक बैज को प्रभारी कुमारी शैलजा की चिंता करनी चाहिए थी. चुनाव में चुनाव के बाद उनके पदाधिकारी कह रहे थे कि धन भी लिया और बल का उपयोग नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है. अगर कांग्रेसी बीजेपी में आएंगे तो राष्ट्रवाद सीख जाएंगे.

(रायपुर से अजय सोनी)

इसे भी पढ़ें- कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?