पीएम की तारीफ करने पर सिंहदेव ने मांगी माफी? जानें क्या बोले बघेल

TS Singh Deo News- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से कथित तौर पर माफी मांगने की…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

TS Singh Deo News- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से कथित तौर पर माफी मांगने की खबर से सियासत गरम है. अब इस पर सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लीक से हटकर बोलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के लिए माफी मांगी.

इसे लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीडब्लूसी की बैठक में वे उस समय मैं मौजूद नहीं थे. वे बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से छुट्टी लेकर वापस आ गए थे. उन्होंने कहा, “मैंने भी मीडिया के माध्यम से पढ़ा है.”

Loading the player...

क्या है मामला?

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के तौर पर हैदराबाद में आयोजित सीडब्लूसी की बैठक में शामिल हुए थे. उन्होंने बैठक में शामिल अपने अन्य सहयोगियों से कहा कि वे अपने बयान के लिए सभी से माफी चाहते हैं.. खबर में दावा किया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को कहा था कि उन्हें पछतावा है लेकिन जो नुकसान होना था वो हो चुका है. एक उपमुख्यमंत्री रूप में लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेंगे.” वहीं बैठक में खड़गे ने सिंहदेव से जुड़ी घटना का उदाहरण देते हुए दूसरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी.

रमन सिंह ने दी कांग्रेस को नसीहत

इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने गलत क्या किया है? प्रधानमंत्री मंच पर हैं, उपमुख्यमंत्री मंच पर हैं, उन्होंने इस दौरान यथार्थ का चित्रण किया. जो छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में जो पीएम मोदी मदद कर रहे हैं इसे उन्होने बेबाकी से स्वीकार किया कि संघीय ढांचे में केन्द्र और राज्य का अपना-अपना दायित्व होता है और केंद्र अपनी भूमिका को निभाने में बखूबी सफल रहा है. मोदी जी ने राज्य सरकार के साथ पैसे के मामले में कभी कोताही नहीं की.

पूर्व सीएम ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा,  “इस सच्चाई को कांग्रेस को स्वीकार कर लेना चाहिए. चाहे इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या बाकी नेता. चिदंबरम ने स्पष्ट किया कि प्रोटोकॉल का पालन किया गया. एक सामान्य प्रोटोकॉल के आधार पर बोला गया है. सच्ची बात में उनसे बार-बार माफी मंगवाने, उनसे झूठ बोलवाने से जनता में कोई प्रतिक्रिया नहीं जाएगी. सच-सच है और यह सामने आएगा. कांग्रेस को लाठी पीटने की जरूरत नहीं है.”

क्या है विवाद की वजह?

दरअसल, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गुरुवार को सिंहदेव ने कहा था कि राज्य ने उन सभी उत्तरदायित्वों का पालन किया, जो राज्य के क्षेत्र के हैं. संघीय ढांचे को इसी तरह आगे लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया. एक साथी के रूप में हक से हमने केंद्र सरकार से जो भी मांगा है हमें मिला है. आने वाले समय में इस संघीय ढांचे की व्यवस्था को इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे. सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से काम करेंगे.”

(रायपुर से अजय सोनी की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- सिंहदेव के समर्थन में आए रमन, कहा- कांग्रेस को लाठी पीटने की जरूरत नहीं