कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पर हमला, काले झंडे दिखाकर कार के शीशे तोड़े

Danish Abrar Car Attacked: राजस्थान के सवाई माधोपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार (Danish Abrar) की गाड़ी पर हमला हुआ है. यह घटना जिले के मलारना चौड़ पर हुई. हमला करने वाले लोगों ने काले झंडे दिखाकर दानिश अबरार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इसके बाद फेसबुक लाइव करके दानिश अबरार ने बताया, […]

ADVERTISEMENT

कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पर हमला, काले झंडे दिखाकर कार के शीशे तोड़े
कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पर हमला, काले झंडे दिखाकर कार के शीशे तोड़े
Google CTA

Danish Abrar Car Attacked: राजस्थान के सवाई माधोपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार (Danish Abrar) की गाड़ी पर हमला हुआ है. यह घटना जिले के मलारना चौड़ पर हुई. हमला करने वाले लोगों ने काले झंडे दिखाकर दानिश अबरार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इसके बाद फेसबुक लाइव करके दानिश अबरार ने बताया, “एक हुजूम ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया. मेरे साथ हमारे जिलाध्यक्ष, हमारे उप प्रमुख साहब और तमाम जनता थी. मेरा परिवार भी साथ था.”

फेसबुक लाइव में दानिश अबरार ने कहा, “आज जब टिकट मिलने के बाद मैं सवाई माधोपुर में आया तो मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया. अभी तो माधोपुर में घुसा हूं. जो दस साल से नहीं हुआ आज वो हो गया. मेरी पूरी गाड़ी को फोड़ दिया गया. मेरे लोगों को पीटा गया. अगर कोई सोचता है कि गाड़ी फोड़कर, रास्ते रोककर और गोली मारके चुनाव जीत सकता तो वह न केवल बहुत बड़ी भूल होगी बल्कि उस ताबूत पर आखिरी कील साबित होगी.”

जिला प्रशासन से की ये अपील

कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा, “ऐसे जो बाहरी तत्व और गुंडा तत्व सवाई माधोपुर में घूम रहे हैं. वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है. पिछले दस साल में यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई और मैं प्रशासन से निवेदन करूंगा कि ऐसे गुंड़ा तत्वों को माधोपुर से तुरंत खदेड़ा जाए.”

किरोड़ीलाल मीणा से होगा मुकाबला

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार पर फिर से भरोसा जताया है. उनका मुकाबला बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा से होगा. बीजेपी ने पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहीं आशा मीणा की जगह इस बार किरोड़ीलाल मीणा पर दांव खेला है. किरोड़ीलाल मीणा और दानिश अबरारा के बीच इस बार का मुकाबला काफी रोचक होने वाला है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री गहलोत ने किसे कहा ‘जीजी’, बोले- BJP ने इन्हें मेरे कारण दे दी सजा