छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया समिति का ऐलान, जानें किन-किन नेताओं को मिली जगह?

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया. इस समिति के अध्यक्ष पार्टी की…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया. इस समिति के अध्यक्ष पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख दीपक बैज होंगे.

कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के अलावा राज्य सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू और मोहन मरकाम के अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत इसके सदस्यों में शामिल हैं.

कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

इस समिति में मोहम्मद अकबर, रवींद्र चौबे, शिवकुमार डहरिया, अनिला भेंडिया, जय सिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा भी शामिल हैं.

अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस; अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस; अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई और मुख्य आयोजक, राज्य सेवा दल भी चुनाव समिति का हिस्सा होंगे.

बता दें कि पिछले हफ्ते राजस्थान और तेलंगाना में पार्टी की प्रदेश चुनाव समितियों के गठन के कुछ ही दिनों बाद छत्तीसगढ़ के लिए समिति का ऐलान किया गया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 28 जून को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनाव तैयारियों पर चर्चा की थी, जहां एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने की थी. इस बैठक के बाद से, दो अहम घटनाक्रम हुए हैं-सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया और बैज ने मरकाम की जगह ली, बाद में मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.