कांग्रेस नेताओं का BJP के खिलाफ ‘दानव’ और ‘राक्षस’ वाला बयान चर्चा में, जानें

Pawan khera Controversial statement: बीजेपी (bjp) समर्थकों को राक्षस प्रवृत्ति के बताने वाले कांग्रेस (congress) के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (pawan khera) ने भी ऐसा ही बयान दे दिया, जिस पर घमासान तेज होने के आसार है. उन्होंने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pawan khera Controversial statement: बीजेपी (bjp) समर्थकों को राक्षस प्रवृत्ति के बताने वाले कांग्रेस (congress) के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (pawan khera) ने भी ऐसा ही बयान दे दिया, जिस पर घमासान तेज होने के आसार है. उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि देश में मौजूदा (राजनीतिक) लड़ाई ‘दानव व मानव’ के बीच ही चल रही है.

संसद में दिए मोदी के संबोधन पर कहा कि ‘‘संसद में प्रधानमंत्री दो घंटे 13 मिनट बोले. लेकिन तब हंसी ठिठोली, फूहड़ मजाक और नारेबाजी चल रही है. मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ, वह भी आपने देखा. तो आप मुझे बताइए यह दानव मानसिकता नहीं है तो क्या है?’’

खेड़ा ने कहा कि ‘‘इस देश के इतिहास में कई प्रधानमंत्री हुए. अलग-अलग पार्टी के प्रधानमंत्री देखे हैं, लेकिन ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा. एक तरफ देश का एक कोना जल रहा हो और प्रधानमंत्री संसद में खड़े होकर मजाक कर रहे हों.’’  सुरजेवाला के बयान पर बोलते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि ‘‘मैं उनकी बात से सहमत हूं कि आज जो लड़ाई चल ही है, जो संघर्ष चल रहा है वह दानव व मानव का चल रहा है. इसमें कोई शक की बात नहीं.

गौरतलब है कि सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा के कैथल में एक सभा को संबोधित किया था. उनके इस बयान के बाद वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने कहा था कि “भारतीय जनता पार्टी को जो वोट देता है और भारतीय जनता पार्टी का जो समर्थक है वो राक्षस प्रवृत्ति का व्यक्ति है. मैं आज इस महाभारत की धरती से श्राप देता हूं.”जो लोग भाजपा और जजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं.’’

यह भी पढ़ेंः PM Modi पर बोले पवन खेड़ा- संसद में हल्का मजाक करने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा!