कांग्रेस ने कराई मध्यप्रदेश के इस बड़े नेता की घर वापसी, क्या मंत्री भूपेंद्र सिंह को देंगे टक्कर

MP Election 2023: बुंदेलखंड से एक बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस ने यहां के अपने एक बड़े नेता की घर वापसी करा दी है. खुरई विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लड़ने वाले एवं पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भोपाल में कांग्रेस में ज्वॉइनिंग करा दी है. अरुणोदय चौबे खुरई विधानसभा […]

ADVERTISEMENT

Sagar News, MP Election 2023, MP Congress, Kamal Nath, Khurai Assembly Seat
Sagar News, MP Election 2023, MP Congress, Kamal Nath, Khurai Assembly Seat
Google CTA

MP Election 2023: बुंदेलखंड से एक बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस ने यहां के अपने एक बड़े नेता की घर वापसी करा दी है. खुरई विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लड़ने वाले एवं पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भोपाल में कांग्रेस में ज्वॉइनिंग करा दी है. अरुणोदय चौबे खुरई विधानसभा सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह के धुरविरोधी प्रतिद्वंदी रहे हैं. अरुणोदय चौबे ने भूपेंद्र सिंह को एक बार हराया है और दो बार उनसे हारे भी हैं.

अरुणोदय चौबे ने मंगलवार देर शाम भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस की सदस्यता ली. उन्होंने पिछले साल सितंबर महीने में कांग्रेस छोड़ दी थी. हालांकि, उन्होंने इस दौरान दूसरी पार्टी ज्वॉइन नहीं की थी. अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस ने उनको खुरई विधानसभा सीट से टिकट देकर बीजेपी के भूपेंद्र सिंह के सामने कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर ली है.

आपको बता दें कि 2008 में अरुणोदय चौबे ने खुरई विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को पहली बार चुनाव में हराया था. लेकिन इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में लगातार हराया. भूपेंद्र सिंह को इस दौरान शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनाया गया. पिछले साल अरुणोदय चौबे पार्टी से नाराजगी के चलते कांग्रेस को छोड़ गए थे लेकिन अब कमलनाथ के कहने पर एक बार फिर से उन्हें कांग्रेस में वापस लाया गया है.

भूपेंद्र सिंह और अरुणोदय चौबे की लड़ाई है चर्चित

खुरई विधानसभा सीट पर एक दूसरे के धुर विरोधी होने के कारण दोनों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चर्चित है. अरुणोदय चौबे के पक्ष की तरफ से कई बार आरोप भी लगे हैं कि उन पर कई झूठे मुकदमे मंत्री भूपेंद्र सिंह के इशारे पर लगे हैं लेकिन इन आरोपों से हमेंशा ही मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इनकार किया है. कुल मिलाकर दोनों के बीच राजनीतिक दुश्मनी पुरानी है और कांग्रेस इस मौके का फायदा उठाकर बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को कड़ी टक्कर देना चाहती है. अब अरुणोदय चौबे को टिकट मिलता है या नहीं, इसे जानने के लिए कांग्रेस की सूची आने तक इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें– BJP की पांचवी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम? शिवपुरी में क्यों होने लगी चुनाव लड़ने की अपील