MP कांग्रेस की 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट, कमलनाथ, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी समेत इन्हें टिकट
MP Election: मध्य प्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है. 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट में कई नाम चौंकाऊ हैं. देखिए कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई समेत कौन कहां से लड़ रहा चुनाव…
ADVERTISEMENT

MP Election Congress list.
Madhya Pradesh election Congress first list: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं, जिनकी सीट पहले से तय मानी जा रही थी. वहीं कुछ नाम चौंकाऊ हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा से मैदान में हैं. दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ की परंपरागत सीट से उतरे हैं. दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा से टिकट मिला है. जीतू पटवारी को राऊ से उतारा गया है.