मंत्री बामणिया के खिलाफ कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे भ्रष्टाचार के पोस्टर, पुलिस में दर्ज करवाएंगे शिकायत
Corruption posters outside Congress office: राजस्थान (rajasthan news) में चुनावी माहौल के बीच प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC Office) के बाहर लगे बैनर-पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं. इनमें टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है. ये पोस्टर सामाजिक कार्यकर्ता यूनुस चौपदार ने लगाए हैं. उनका आरोप है कि सरकार मंत्री […]
ADVERTISEMENT

Corruption posters outside Congress office: राजस्थान (rajasthan news) में चुनावी माहौल के बीच प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC Office) के बाहर लगे बैनर-पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं. इनमें टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है. ये पोस्टर सामाजिक कार्यकर्ता यूनुस चौपदार ने लगाए हैं. उनका आरोप है कि सरकार मंत्री बामणिया को संरक्षण दे रही है. यूनुस चौपदार ने मंत्री बामणिया समेत टीएडी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
यूनुस चौपदार का कहना है कि मंत्री और अफसरों ने करोड़ों रुपये का विभाग में भ्रष्टाचार किया है. इस बारे में उन्होंने कई आंदोलन भी किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने पीसीसी मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए हैं. उनका कहना है कि जल्द इस प्रकरण को ईडी में दर्ज करवाऊंगा क्योंकि भ्रष्ट मंत्री को विधानसभा नहीं बल्कि जेल भेजना चाहिए.
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को देंगे घोटाले की जानकारी
यही नहीं, यूनुस चौपदार मंगलवार को दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें घोटालों की जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि AICC मुख्यालय के बाहर भी इसी तरह के बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे.
मंत्री बामणिया ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के इन आरोपों पर मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया ने ‘राजस्थान तक’ के संवाददाता को फोन पर बताया कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं. वह किसी भी एजेंसी से जांच करवाने को तैयार हैं. उन्होंने यूनुस चौपदार पर दलाल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी से मिला हुआ है और पैसे लेकर उनकी छवि को धूमिल कर रहा है. इस बात को लेकर वह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे. यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टर लगाने वालों के बैंक अकाउंट खंगाले जाएं. ताकि इससे पता लग सके कि कौन उन्हें फंडिंग कर रहा है और किसके इशारे पर यह सब हो रहा है.
यह भी पढ़ें: MLA का टिकट पाकर BJP सांसद बालकनाथ कहीं दौड़े तो कहीं चलाने लगे बुलडोजर
