शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में सुनवाई, गहलोत के वकील ने कोर्ट से की ये अपील

Defamation case against ashok gehlot: सीएम अशोक गहलोत (ashok Gehlot) के खिलाफ मानहानि केस में सुनवाई हुई. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) के वकील का कहना है कि सेशन कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. वहीं, अशोक गहलोत के वकील ने कोर्ट से कहा […]

ADVERTISEMENT

Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Google CTA

Defamation case against ashok gehlot: सीएम अशोक गहलोत (ashok Gehlot) के खिलाफ मानहानि केस में सुनवाई हुई. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) के वकील का कहना है कि सेशन कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई पर कोई रोक नहीं लगाई गई है.

वहीं, अशोक गहलोत के वकील ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में कोई जल्दी नहीं है. हमने सेशन कोर्ट में चल रही अदालती कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है. मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है. सुनवाई सेशन कोर्ट में होनी है. वहीं, गहलोत के वकील ने अपील की है कि मामले की सुनवाई 16 सितंबर तक टाल दिया जाए. वहीं, इस मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को सुबह 11 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी.

गौरतलब है कि संजीवनी कॉऑपेरेटिव मामले में सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, उसी मामले को लेकर मंत्री ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है.

क्या है मामला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसी को लेकर मंत्री शेखावत ने दिल्ली के दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था. बीते दिनों पहले इस केस में सीएम को समन भी जारी किया गया था. मंत्री शेखावत ने बताया कि उनकी संजीवनी केस में कोई संलिप्पता नहीं है, इसके बाद भी सीएम गहलोत ने सार्वजनिक मंचों पर कई बार इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाएं हैं.

Rajasthan: सीएम फेस को लेकर गजेंद्रसिंह शेखावत ने दिया बड़ा बयान, वसुंधरा पर बोले- फैलाई जा रही गलत भ्रांतिया